आगरा में मकान की छत गिरी, 10 लोग थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि किसी के खरोंच तक नहीं आई। जानें पूरा मामला।
आगरा के ईदगाह में नगला वासी है। यहां विनोद कुमार अपने भाई महेंद्र कुमार सहित परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए परिजन तैयार कर रहे थे, स्कूल वैन आने पर बच्चों को बिठाने के लिए वे घर के गेट पर आ गए। जैसे ही गेट पर पहुंचे, तेज आवाज हुई।कमरे की छत गिरी दौड़कर अंदर गए, कमरे की छत गिर गई थी। दोनों परिवार के लोग गेट पर थे इसलिए किसी को भी चोट नहीं आई। स्थानीय लोग भी आ गए, मलबे में सामान दब गया है लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है।
