वार्ड 51 में चला भाजपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 सितंबर 2024

वार्ड 51 में चला भाजपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता

वार्ड 51 में चला भाजपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता

                
       आगरा । विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 2024 का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। युवा वर्ग और महिलाएं उत्साह पूर्वक इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी श्रृंखला में सोमवार को महानगर अध्यक्ष भानू महाजन जी के आव्हान पर  कैलाश मंडल के वार्ड 51 में उत्तर विधानसभा के यशस्वी विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल जी के दिशा निर्देशों को आत्मसात करते हुए सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मीडिया सह संयोजक सन्तोष शर्मा के आवास पर आयोजित किए गए सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत को आर्थिक और सामरिक महा शक्ति बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित वार्ड 51 के भाजपा पार्षद कन्नू चौधरी, कैलाश मंडल के महामंत्री विकास छावड़ा, युवा नेता ललित गौतम, महानगर मीडिया सह संयोजक सन्तोष शर्मा, संत सुखराम दास जी महाराज, लालबाबू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश परमार आदि ने संयुक्त रूप से सदस्यता शिविर का संचालन किया। 
       इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराया और भाजपा को पुनः प्रचंड बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम के आयोजक रहे सन्तोष शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश के बहुसंख्यक समाज को उपेक्षित कर मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर प्रदेश को साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झोंका, लेकिन योगी आदित्यनाथ जी महाराज के शासन में न केवल सूबे का चौमुखी विकास हो रहा है, बल्कि प्रदेश माफिया राज और अपराध से भी मुक्त हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से सपा, बसपा और कांग्रेस का बहिष्कार करने और भाजपा के पक्ष में वोटबैंक तैयार करने का आव्हान किया।

video

Pages