आगरा की इस समय सबसे बड़ी समस्या बना ‘पानी’. चार दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी. लोग कैसे मैनेज कर रहे हैं, ये वही जानते हैं. लेकिन जिन्हें जानना चाहिए, वो कहीं नजर नहीं आ रहे… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 सितंबर 2024

आगरा की इस समय सबसे बड़ी समस्या बना ‘पानी’. चार दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी. लोग कैसे मैनेज कर रहे हैं, ये वही जानते हैं. लेकिन जिन्हें जानना चाहिए, वो कहीं नजर नहीं आ रहे…

आगरा की इस समय सबसे बड़ी समस्या बना ‘पानी’. चार दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी. लोग कैसे मैनेज कर रहे हैं, ये वही जानते हैं. लेकिन जिन्हें जानना चाहिए, वो कहीं नजर नहीं आ रहे… आगरा की इस समय सबसे बड़ी समस्या अगर कोई है तो वह है ‘पानी’. चार दिन हो गए, नलों में पानी नहीं आ रहा है. पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है. जलकल विभाग ने पहले केवल एक दिन पानी न आने की बात कही थी, बाद में वो तीन दिन हो गई. तीन दिन जैसे तैसे बीते लेकिन चौथे दिन भी पानी नहीं आया. अब जलकर विभाग का कहना है कि 22 सितंबर तक यानी रविवार शाम तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी. ऐसे मैनेज कर रहे हैं लोग आगरा में इस समय लोग पानी के लिए जितना परेशान हैं उतना किसी के लिए नहीं हैं. महिलाओं से लेकर बच्चों और पुरुषों तक को पानी दूर—दूर से लाना पड़ रहा है. जलकल विभाग की ओर से पानी के टैंकर मंगाने के नंबर भी जारी किए गए हैं लेकिन ये टैंकर भी अब कम पड़ने लगे हैं. पड़ोसी के यहां सबमर्सिबल लगी है लेकिन वो भी पानी देने में अब हिचकिचा रहे हैं. कपड़े धोने से लेकर नहाने तक के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. पीने का पानी तो पहले से ही प्लांट से खरीदकर लाया जा रहा है. रात को जागकर चेक करते हैं लोग रात को जाग—जाग कर नलों को चालू करते हैंं. मोटर चलाकर देखते हैं. ऐसा रात में चार से पांच बार किया जाता है लेकिन पानी नहीं आता है. लोगों का कहना है कि चार दिन से पानी नहीं आ रहा है, बहुत परेशान हैं लेकिन न तो क्षेत्रीय पार्षद का इस ओर ध्यान है और न ही किसी जनप्रतिनिधि का.

video

Pages