मेरी मौत के बाद पत्नी और सास को नहीं छोड़ना. मेरा जीवन तबाह कर दिया. आगरा में इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो बनाकर फंदे पर झूल गया युवक….वीडियो दिल दहला देने वाला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 सितंबर 2024

मेरी मौत के बाद पत्नी और सास को नहीं छोड़ना. मेरा जीवन तबाह कर दिया. आगरा में इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो बनाकर फंदे पर झूल गया युवक….वीडियो दिल दहला देने वाला

मेरी मौत के बाद पत्नी और सास को नहीं छोड़ना. मेरा जीवन तबाह कर दिया. आगरा में इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो बनाकर फंदे पर झूल गया युवक….वीडियो दिल दहला देने वाला आगरा में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बननाकर आत्महत्या कर ली. अपने द्वारा बनाए गए आखिरी वीडियो में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और सास को ठहराया है. युवक ने कहा कि उसकी पत्नी और सास ने जीवन तबाह कर दिया है. इन दोनों को मत छोड़ना. इसके बाद युवक ने सुसाइड कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है. कालिंदी विहार का मामला मृतक युवक का नाम 32 वर्षीय दुष्यंत गौतम था. दुष्यंत ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी लेकिन सुसाइड करने से पहले दुष्यंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाया. इस वीडियो में उसने बताया कि उसकी मौत की वजह पत्नी और उसकी सास है. सास ने उसकी पत्नी और बच्चों को दूर कर दिया है, जिससे वो आहत है. वीडियो में उसने बताया कि मैं बुजदिल नहीं हूं, मेरी मौत के बाद पत्नी और सास को छोड़ना नहीं।

video

Pages