सरकार ने लगा दिया बम और पटाखों को खरीदने पर बैन, ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर रोक
दिल्ली में एक जनवरी तक बम पटाखों पर रोक, ना तो बम पटाखों का उत्पादन कर सकेंगे, ना भंडारण, बिक्री चला भी नहीं सकेंगी। आनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है। सर्दियों में दिल्ली में वायुप्रदूषण से हालात ना बिगड़ें, इसके लिए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली की हवा में अक्टूबर से जहर घुलने लगता है और सर्दियों में हालात बिगड़ जाते हैं। इसके चलते पिछले सालों से दिल्ली में बम पटाखों के उपयोग पर रोक लगाई जा रही है। मगर, इस बार दिल्ली की आप सरकार ने अभी से बम पटाखों से प्रदूषण ना हो इसके लिए बड़ा निर्णय लिया है।
जनवरी 2025 तक लगाई गई रोक दिल्ली सरकार ने एक जनवरी तक दिल्ली में बम पटाखों के उत्पादन, बिक्री सहित भंडारण और उपयोग पर रोक लगा दी है। किसी भी तरह से बम पटाखे ना चलें, इसके लिए आनलाइन बिकी और डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विंटर एक्शन प्लान जारी किया है।
आगरा में ग्रीन पटाखे चलाने की मिली थी अनुमति
दीपावली पर आगरा में ग्रीन बम पटाखे चलाने की ही कई सालों से अनुमति मिल रही है, जिससे दीपावली पर वायु प्रदूषण का स्तर ना बढ़े।
मंगलवार, 10 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
सरकार ने लगा दिया बम और पटाखों को खरीदने पर बैन, ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर रोक
