आगरा आए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, बोले आगरा में बड़ी संख्या में दलित आबादी, हमारी पार्टी आरपीआई आगरा सहित यूपी में करेगी विस्तार…
आगरा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज आगरा के नवीन सर्किट हाउस सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की, उन्होंने आगरा शहर को संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर से जोड़ते हुए एतिहासिक बताया तथा कहा कि यहां बाबा साहब ने भी दौरा किया था, आगरा में बहुत बड़ी संख्या में दलित आबादी निवास करती है, उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आरपीआई) उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आगरा व प्रदेश में अपना विस्तार करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौधरी चरण सिंह की सरकार में भी हमारी पार्टी के चार मंत्री व एमएलए पूर्व में भी रहें हैं, जिस प्रकार यूपी में एनडीए के अपना दल, सुभासपा आदि घटक हैं, आरपीआई भी इसी प्रकार एनडीए का हिस्सा बनेगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान बदलने का दुष्प्रचार कर उप्र में अत्यधिक नुकसान किया, जबकि पीएम मोदी ने सरकार बनने के बाद बाबा साहब के संविधान को माथा टेक कर शपथ ली. उन्होंने बाबा साहब के दिल्ली स्थित घर को इण्टरनेशनल सेन्टर बनाया, महाराष्ट्र में इंदु मील को खरीद कर वहां बाबा साहब की स्टैचू ऑफ लिवर्टी से भी ऊंची 350 फीट की प्रतिमा को स्थापित कराया. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को पीएम मोदी अपना परिवार मानते हैं, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मोदी जी के खिलाफ दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करते हैं।
मंगलवार, 10 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
आगरा आए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, बोले आगरा में बड़ी संख्या में दलित आबादी, हमारी पार्टी आरपीआई आगरा सहित यूपी में करेगी विस्तार…
