बहराइच के बाद अब बाराबंकी में भेड़िए का आतंक,बकरी चरा रही बच्‍ची पर किया हमला,दहशत में लोग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 सितंबर 2024

बहराइच के बाद अब बाराबंकी में भेड़िए का आतंक,बकरी चरा रही बच्‍ची पर किया हमला,दहशत में लोग

बहराइच के बाद अब बाराबंकी में भेड़िए का आतंक,बकरी चरा रही बच्‍ची पर किया हमला,दहशत में लोग

बाराबंकी।आदमखोर भेड़ियों की वजह से बहराइच आजकल पूरे देश में सुर्खियों में है।यहां आदमखोर भेड़ियों का आतंक लगातार जारी है।भेड़ियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहें हैं।बहराइच के बाद अब भेड़ियों का आतंक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी देखने को मिला है।यहां पर एक बच्ची पर भेड़िये के हमले का मामला सामने आया है।एक बच्ची बकरियां चरा रही थी इसी बीच भेड़िए ने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया।भेड़िए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और भेड़ियों की तलाश में जुट गई है।

जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र और हरख रेंज के गौछौरा गांव का मामला है। यहां एक बच्ची सुबह के समय बकरियों को चरा रही थी।इसी बीच एक भेड़िये ने बकरियों पर हमला बोल दिया।बच्ची ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो भेड़िए ने बच्ची पर ही हमला बोल दिया।हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है।बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बच्ची पर भेड़िए के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भेड़ियों की तलाश में जुट गई है।हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जानवर भेड़िया है या कोई और यह कहना अभी मुश्किल है।वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बच्‍ची के परिजनों ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह बकरियों को लेकर नहर किनारे चराने लेकर गई थी।भेड़िए ने बकरियों को अपना निवाला बनाना चाहा। बच्ची ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो भेड़िए ने उस पर ही हमला बोल दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची की अंगुली और अन्य जगहों पर भेड़िए ने हमला कर दिया।बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।बच्ची की हालत स्थिर है।

video

Pages