आगरा में ताजमहल के पास तांगा चालक ने अपने पूरे शरीर पर ब्लेड मारकर खुद को कर लिया लहूलुहान.
आगरा में आज दोपहर को ताजमहल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना ने पर्यटकों के साथ वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ा दिए. यहां एक तांगा चालक ने अचानक अपने पूरे शरीर पर ब्लेड मारना शुरू कर दिया. ब्लेड मारने से उसका पूरा शरीर खून से लाल हो गया. यह देखकर लोग घबरा गए.
गाइडों से हुआ विवाद
घटना दोपहर को पश्चिमी गेट पार्किंग की है. यहां तेलीपाड़ा निवासी तांगा चालक नौशाद का किसी बात को लकर गाइडों से विवाद हो गया. नौशाद ने गाइडों पर मारपीट का आरोप लगाया और अचानक अपनी जेब से ब्लेड निकालकर खुद के शरीर पर वार करने लगा. उसने अपने शरीर को खून से लाल कर लिया. यह देख वहां मौजूद पर्यटक और लोग डर गए और चीख पुकार मच गई.