आगरा के एक अपार्टमेंट में आधी रात को दरोगा पिस्टल लेकर (जूनियर इंजीनियर) के पीछे दौड़ा, तलवार भी निकाल ली। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा में निखिल मैजिस्टिक अपार्टमेंट है। इसमें दूसरी मंजिल पर पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर सत्यपाल रहते हैं और पहली मंजिल पर एक दरोगा रहते हैं। अपार्टमेंट में सीलन आती है इसे लेकर आए दिन विवाद होता है।
लात मारी, पिस्टल लेकर दौड़े
जूनियर इंजीनियर सत्यपाल का आरोप है कि सोमवार रात एक बजे दरोगा उनके फ्लैट पर आ गए, उनका गेट खटखटाया। गेट नहीं खोला तो लात मारने लगे। हंगामा करने पर गेट खोल दिया। आरोप है कि दरोगा अंदर घुस आए, जेई को मराने की कोशिश करने लगे, पत्नी ने बचाया तो उनसे भी अभद्रता की। जेई जान बचाने के लिए अपार्टमेंट के गेट पर आ गए, दरोगा घर से पिस्टल ले आए, उनके पीछे दौड़े। इसके बाद तलवार ले आए। जेई ने थाने में तहरीर दी है, थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जेई की तहरीर पर जांच की जा रही है।
