पंडित आलोक शर्मा बने युवा शक्ति क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष,युवाओं में खुशी की लहर
जनपद आगरा:-युवा शक्ति क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पांडे के द्वारा हसनपुर थाना खंदौली निवासी पंडित आलोक शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है ।प्रदेश अध्यक्ष बनते ही क्षेत्रीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।आलोक शर्मा समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहते है और क्षेत्रीय युवाओं की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं ।आलोक हर एक परेशानी में हमेशा युवाओं के कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहते है ।
समाचार राइट से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित आलोक शर्मा ने बताया कि मैं शीर्ष नेतृत्व एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पांडे का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ ।हम लगातार संगठन को दिन प्रतिदिन मजबूत करने का कार्य करेंगे और अपनी मेहनत और लगन से लगातार संगठन का कुनबा बढ़ाएंगे।क्षेत्रीय युवाओं की हर एक छोटी बड़ी समस्या को खत्म कराने का प्रयास करेंगे ।