तीन दिन की लगातार बारिश से गांव गढ़ी टिकैत की गलियां बनी तालाब, आने-जाने वालों की आई आफत
रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी
बरहन (आगरा) जनपद आगरा के तहसील एत्मादपुर के ग्राम पंचायत मुखावार के गांव गढ़ी टिकैत की खबर हम आपको बता रहे हैं। जहां तीन दिन की लगातार बारिश से गांव की गलियां ग्रामीणों के लिए आफत बन गईं हैं। हर आदमी अपने घरों में कैद हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि तेज बारिश के कारण गांव के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे है। हर एक व्यक्ति को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। व्यक्ति हर एक छोटे-बड़े काम करने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे मुख्य समस्या यह मान सकते हैं कि गांव का पानी निकल नही पा रहा है। जिससे गलियां ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। गांव के अंदर बीच में बना तालाब (पोखर) भी पूरी तरह से भर गई है। जिससे पोखर का पानी भी वापिस घरों में लौट रहा है। जिससे ग्रामीणों की जिंदगी एक नरकीय बन गई है।
गांव गढ़ी टिकैत की स्थित
