यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की जबर्दस्त भिड़ंत. एक युवक की मौत, चार घाायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह दो कारों की भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायलों का इलाज चल रहा है.
हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में हुआ. आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार का माइल स्टोन 65.5 पर दूसरी कार से भिड़ंत हो गई. इसमें स्विफ्ट डिजायर कार में सवार 45 वर्षीय चालक विजय कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी पीपलीखेड़ा तहसील गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे मे चार युवक घायल हुए हैं. इनकी पहचान उमेश पुत्र निकहू निवासी रफीगंज जिला अंबेडकर नगर, मिंटू पुत्र राम केवल निवासी गा्रम मनझरिया थाना दबई आजमगढ़ व इनकी पत्नी शिल्पा व बेटा कन्हैया गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सोमवार, 16 सितंबर 2024
