खंदौली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

खंदौली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

खंदौली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका 

रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी 

खंदौली (आगरा) जनपद आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी मच गई जब ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आपको बता दें कि थाना खंदौली क्षेत्र के गांव आविद गढ़ बंबा के पास  गुरुवार शाम चार बजे के करीब  राहगीरों को एक अज्ञात शव देखने को मिला था। शव को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। धीरे-धीरे ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए। अज्ञात शव की सूचना थाना खंदौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई। बताया गया है कि शव पुलिया के पाइप में फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पाइप से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों का कहना है की मृतक युवक की उम्र करीब (30) वर्ष है। जिसके सिर और हाथ की उंगलियों में चोट के निशान थे। उन्होंने हत्या की आशंका बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

video

Pages