आधार बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन का होगा भुगतान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 सितंबर 2024

आधार बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन का होगा भुगतान

आधार बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन का होगा भुगतान

आधार बेस्ड पेमेंट प्राप्त करने हेतु लाभार्थी को अपने बैंक खाते में नेशनल पेमेंट कॉपोरेशन ऑफ इंडिया (एन.पी.सी.आई) पर मैपिंग की प्रक्रिया को कराना होगा पूर्ण।

आगरा-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को अनुदान की द्वितीय त्रैमासिक किश्त माह सितम्बर में अकाउंट बेस्ड पेमेंट के स्थान पर आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली से की जायेगी। आधार बेस्ड पेमेंट प्राप्त करने हेतु लाभार्थी को अपने बैंक खाते में नेशनल पेमेंट कॉपोरेशन ऑफ इंडिया (एन.पी.सी.आई) पर मैपिंग की प्रक्रिया को पूर्ण कराना होगा। सभी लाभार्थी अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ अपने बैंक में जाकर एनपीसीआई मेंपिग करा लें। ताकि निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा सभी को आधार बेस्ड भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते मे अन्तरित हो सके।

video

Pages