शाह नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला : नबी की शान में कलाम पढ़कर किया अकीदत का इजहार, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 सितंबर 2024

शाह नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला : नबी की शान में कलाम पढ़कर किया अकीदत का इजहार, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

शाह नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला : नबी की शान में कलाम पढ़कर किया अकीदत का इजहार, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी


जनपद आगरा:-जिले के थाना खंदौली स्थित शाह नगर नूरानी मस्जिद( नाई की सराय) में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला। यह जुलूस नूरानी मस्जिद से शुरू होकर 100 फुटा इस्लाम नगर टेडी बगिया होते हुए पुनः नूरानी मस्जिद पर समाप्त हुआ ।जुलूस के बीच-बीच में रुक रुक कर नाते पाक पढ़ा व नारे तकबीर, नारे रिसालत के नारे लगाए जा रहे थे ।वहीं नूरानी मस्जिद के मौलाना ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी प्राणी एक समान होते हैं किसी प्राणी को दुख नहीं देना चाहिए। आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने पूरी दुनिया में प्रेम का संदेश दिया है। वहीं अंत में दुआ खानी हुई। जिसमें अपने देश में भाईचारा व मोहब्बत कायम रहे का संदेश दिया।जुलूस के दौरान थाना खंदौली के मुढ़ी चौकी इंचार्ज आकाश सोलंकी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

video

Pages