यूपी के पूर्व आईएएस अफ़सर के घर ईडी का छापा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

यूपी के पूर्व आईएएस अफ़सर के घर ईडी का छापा

यूपी के पूर्व आईएएस अफ़सर के घर ईडी का छापा

दिल्ली-उत्तर प्रदेश ब्यूरोकेसी से रिटायर आईएएस अफ़सर एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ रहे मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। 

यह कार्यवाही आईएएस अफ़सर के चंडीगढ़ स्थित आलीशान कोठी के साथ ही दिल्ली,नोएडा,मेरठ और गोवा स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा डाला है।

ईडी के छापों में करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश,12 करोड़ रुपये के हीरे,7 करोड़ कीमत के सोने के जेवरात और तमाम संदिग्ध दस्तावेज एवं प्रॉपर्टी के पेपर बरामद हुए हैं।

इन पर कई गम्भीर इल्ज़ाम है कि इन्होने नोएडा के सीईओ रहते हुए कई बड़े बिल्डर को फ़ायदा पहुँचाया था।

video

Pages