स्थायी लोक अदालत में पेशकार की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 सितंबर 2024

स्थायी लोक अदालत में पेशकार की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

स्थायी लोक अदालत में पेशकार की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

आगरा - जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष चयन समिति ने अवगत कराया है कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की संशोधित धारा 22वी के अंतर्गत जनोपयोगी सेवाओं यथा यातायात सेवा, डाक तार व टेलीफोन सेवाओं, विद्युत प्रकाश, जल सेवा, लोक सफाई व स्वच्छता प्रणाली सेवा, अस्पताल व औषधालय सेवा, बीमा सेवा, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्थानों व आवास और भू-संपदा सेवा के विवादों के निस्तारणार्थ गठित स्थायी लोक अदालत हेतु जनपद आगरा में एक पेशकार की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है। जिनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा। 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर इनकी सेवा समाप्त मानी जायेगी। पेशकार को रू० 9000/- (नौ हजार) रूपये प्रतिमाह नियत वेतन के रूप में देय होगा। उन्हें कोई अन्य भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि पेशकार की अर्हता जनपद न्यायालय/जिलाधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त पेशकार/लिपिक की होगी।
उपरोक्त के आलोक में इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा को सम्बोधित करते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में दिनांक 01.10.2024 को सायं 05:00 बजे तक निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अपना नवीनतम 2 पासपोर्ट आकार का फोटो, पहचान पत्र की छायाप्रति व शैक्षिणक /अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें। अपूर्ण प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
---------------------

video

Pages