ससुराल जा रही महिला के साथ तीन दिन तक बलात्कार,गम्भीर आरोप - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 सितंबर 2024

ससुराल जा रही महिला के साथ तीन दिन तक बलात्कार,गम्भीर आरोप

ससुराल जा रही महिला के साथ तीन दिन तक बलात्कार,गम्भीर आरोप

महिला ने गांव के पुर्व प्रधान और एक अन्य व्यक्ति पर लगाया आरोप।


 आगरा/कागारौल:– थाना कागारौल के एक गांव की महिला ने मंगलवार को थाना कागारौल में तहरीर देकर बताया कि वो शनिवार सुबह अपने गांव से अपनी ससुराल जा रही थी। गांव के बाहर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी गांव के एक व्यक्ति का साला और पूर्व प्रधान ट्रक लेकर आया और पूछने लगा कि तुम कहां जाओगी। तो महिला ने बताया कि उसे सैंया जाना। इस पर पूर्व प्रधान ने कहां की इस ट्रक में बैठ जाओ, ये सैंया ही जा रहा है। तो महिला ट्रक में बैठ गई। 
   आगे महिला ने बताया की उन दोनो ने ट्रक को खेरागढ़ में एक जगह रोका वहां से उन्होंने कोल्डड्रिंक ली और थोड़ा आगे चलने के बाद महिला को कोल्डड्रिंक पिला दी। महिला ने बताया की उसके बाद उसे नींद आने लगी और वो सो गई। शाम को जब उसको होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत उन लोगों से की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और ट्रक को वहां से शमसाबाद क्षेत्र के किसी सुनसान जगह पर खड़ा कर तीन दिन तक लगातार बलात्कार करते रहे। सोमवार सुबह ट्रक का एक अन्य ड्राइवर आया और उसने मुझे देखा और उन लोगों से पूछा कि इसे कहां से लाए हो। तो पूर्व प्रधान ने बताया कि ये गांव की हो लड़की है। इस ड्राइवर के बहुत कहने के बाद पूर्व प्रधान ने एक गाड़ी बुलाकर महिला को कागारौल भेज दिया।घर पहुंच कर महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जब इस बारे में परिजनों ने पूर्व प्रधान के घर जाकर शिकायत की तो पूर्व प्रधान ने महिला के भाई को पिता के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना कागारौल में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 
वहीं पीड़ित के भाई ने बताया कि सोमवार शाम को ही उन लोगों ने थाना कागारौल में तहरीर दे दी थी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की उल्टा राजीनामा के लिए दबाव बनाया। मंगलवार जब पूर्व प्रधान को पता चला के उसके खिलाफ महिला ने तहरीर दे दी है तो मंगलवार को फिर पूर्व प्रधान ने पीड़ित महिला के परिजनों के साथ मारपीट की । पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी तथा मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचे जहां से वह निराश होकर लौट गए। 

 थाना अध्यक्ष कागारौल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।

video

Pages