आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला, आगरा के डीएम बने आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी। अभी वे मुजफ्फरनगर के डीएम पद पर कार्यरत हैं।
आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का एक साल बाद तबादला हो गया, उन्होंने पांच सितंबर 2023 को आगरा के डीएम का पद संभाला था। आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को आगरा का नया डीएम बनाया गया है।
कर्नाटक के रहने वाले 2011 बैच के आईएएस हैं अरविंद बंगारी
अरविंद मलप्पा बंगारी मूल रूप से जिला गदग कर्नाटक के रहने वाले हैं, 43 साल के अरविंद मलप्पा बंगारी ने एग्रीकल्चर से एमएससी की, वे साइंंटिस्ट बनना चाहते थे। 2011 में आईएएस बने।
उत्तर प्रदेश में रात को आईएएस के तबादल किए गए
असीपी सिंह लखनऊ के डीएम
निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम
घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम
दिनेश जौनपुर के डीएम
रविंद्र मंडेर प्रयागराज के डीएम
अरविंद भंगारी आगरा के डीएम
नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम
अरविंद चौहान डीएम शामली
भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया
रविवार, 15 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला, आगरा के डीएम बने आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी। अभी वे मुजफ्फरनगर के डीएम पद पर कार्यरत हैं।
