"आगरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़िता के चेहरे पर मुस्कान आई"
कीमती आभूषणों सहित रूपयों से भरे बैग के गुम हो जाने की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही...
आगरा:-दिनांक 01.09.2024 को समय रात्रि 08 बजे तरुण गुप्ता पुत्र श्री सुनील कुमार गुप्ता निवासी मकान नंबर 40 C नीरज नगर नीयर अशोका हॉस्पिटल गैलाना रोड थाना सिकंदरा आगरा द्वारा थाना ताजगंज पर सूचना दी कि मैं अपनी मां के साथ फतेहाबाद रोड पर पेठा खरीदने आये थे, उनके पास एक नीले रंग का बैग जिसमें पासपोर्ट, हीरे की अंगूठी, सोने की चैन व जरूरी कागजात सहित 20,000 रूपये नकद थे, कहीं गुम हो गया है। उक्त सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज आदि से जानकारी प्राप्त कर अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे मे बैग को सामान सहित खोज कर किया तरुण गुप्ता व उनकी मां के सुपुर्द।