आगरा में 16 साल की लड़की को फ्रेंड ने घर बुलाया. इसके बाद उसे 45 दिन में तीन बार अलग—अलग लोगों को बेचा गया. रौंगटे खड़े करने वाला मामला.. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

आगरा में 16 साल की लड़की को फ्रेंड ने घर बुलाया. इसके बाद उसे 45 दिन में तीन बार अलग—अलग लोगों को बेचा गया. रौंगटे खड़े करने वाला मामला..

आगरा में 16 साल की लड़की को फ्रेंड ने घर बुलाया. इसके बाद उसे 45 दिन में तीन बार अलग—अलग लोगों को बेचा गया. रौंगटे खड़े करने वाला मामला.. आगरा के फतेहाबाद से रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां 16 साल की एक लड़की को उसकी सहेली ने अपने घर बुलाया, लेकिन यहां बुलाकर सहेली ने अपनी मां, भाई और मां के प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेहोश कर अगवा कर लिया. इसके बाद उसे धौलपुर में 50 हजार रुपये में बेच दिया. यही नहीं इसके बाद भी पीड़ित लड़की 15—15 दिन के अंदर दो बार और बेची गई. इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया गया. पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर लिया है और मां और प्रेमी सहित तीन को अरेस्ट किया है. बहन के गायब होने पर भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस के अनुसार 16 साल की एक लड़की 27 मई को अचानक लापता हो गई थी. उसके भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. जांच में पाया कि लड़की को उसकी सहेली ने घर बुलाया था जिसके बाद उसने अपनी मां, मां के प्रेमी हिस्ट्रीशीटर भोला उर्फ मनोज निवासी गढ़ी दरियाव फतेहाबाद और भाई के साथ मिलकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद उसे मुरैना ले गए और यहां पर धौलपुर के रहने वाले रवि को 50 हजार रुपये में बेच दिया. यहां रवि ने कुछ दिन तक लड़की को अपने पास रखा और फिर उसे मुरैना के ही रहने वाले पंजाब सिंह को पैसे लेकर बेच दिया. पंजाब सिंह ने भी किशोरी का शोषण कर उसे रामनिवासी निवासी मुरैना को बेच दिया. इस दौरान सभी जगह उसका शोषण किया गया. पुलिस ने जांच के बाद किशोरी को रामनिवास के पास से बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में भोला उर्फ मनोज, गीता और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

video

Pages