फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी होने की जांच शुरू होने से मची हुई है खलबली - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी होने की जांच शुरू होने से मची हुई है खलबली

फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी होने की जांच शुरू होने से मची हुई है खलबली आगरा में फर्जी तरीके से शास्त्र लाइसेंस जारी होने की शिकायत की एसटीएफ आगरा यूनिट के द्वारा जांच की जा रही है। एसटीएफ की जांच के बाद खलबली मची हुई है। एसटीएफ के द्वारा कलेक्ट्रेट के असलाह ऑफिस से भी कुछ रिकॉर्ड मांगा गया है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले मुख्यमंत्री और डीजीपी से किसी ने गोपनीय शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि आगरा में कई शस्त्र लाइसेंस फर्जी जारी हुए हैं। जांच एसटीएफ को मिली है। चर्चा यह भी है कि जांच शुरू होता देखकर दो लाइसेंस धारकों ने लाइसेंस निरस्त भी करा लिए हैं। एसटीएफ ने असलाह ऑफिस से 6 लाइसेंस का रिकॉर्ड मांगा था। इनमें से तीन का रिकॉर्ड मिल गया है। बाकी तीन का गायब है। एसटीएफ के द्वारा जल्द ही फर्जी लाइसेंस जारी करने वालों और रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

video

Pages