भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव ने मंडलायुक्त आगरा को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी नही हुआ किसानों का समाधान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव ने मंडलायुक्त आगरा को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी नही हुआ किसानों का समाधान

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव ने मंडलायुक्त आगरा को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी नही हुआ किसानों का समाधान आगरा। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव और अन्य किसानों ने मिलकर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को ज्ञापन दिया है। जिसमें कई किसानों ने अपनी परेशानी बताई है। किसानों का कहना है कि मितावली रेलवे स्टेशन से 132 केवीए हाई टेंशन लाइन जलेसर तक खींची गई है। उसकी किसान पुनः जांच कराना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि जो हाई टेंशन के टावर किसानों के खेत में लगाए हैं। वो अदल-बदल कर लगाए गए हैं। इस किसान का टावर दूसरे किसान के खेत में लगा दिया हैं। साथ ही किसानों का कहना है कि मितावाली स्टेशन से जलेसर तक हाई टेंशन लाइन (65,70) पोलो में जा सकती थी। लेकिन उसे (104) पोलो में लेकर गए है। जिसमें 33 गांवों का शोषण हो रहा है। यह बात सरकार भी जानती है कि कृषि ही किसानों की एक जीविका का साधन है। टावर लगाने एवज में किसानों को मुआवजा भी नही मिल पा रहा है। जिससे किसान मजबूर होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों ने मुआवजे को लेकर अन्य विभागीय अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। किसान किसी भी अधिकारी को रिश्वत देना नही चाहते हैं। विभागीय अधिकारियों का रिश्वत की बात को लेकर किसानों के पास ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। इस विषय में किसानों ने उपजिलाधिकारी एत्मादपुर व जिलाधिकारी आगरा और जिलाधिकारी एटा को भी अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही की बात शुरू नही हुई है। अधिक संख्या में मौजूद रहे किसान राम मोहन शर्मा (भा ० कि० यू० के जिला महासचिव) रघु दीक्षित , सुनहरी लाल , श्रीमती नेमा देवी , अमर सिंह , विनोद कुमार , जितेंद्र कुमार , दलवीर , नवीन आदि किसान रहे।

video

Pages