सुरक्षित यात्रा का संकल्पः सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का आगाज,आगरा में ऐसे हुई शुरुआत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

सुरक्षित यात्रा का संकल्पः सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का आगाज,आगरा में ऐसे हुई शुरुआत

सुरक्षित यात्रा का संकल्पः सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का आगाज,आगरा में ऐसे हुई शुरुआत 

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाये जाने हेतु "सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान" चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में यातायात पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त, यातायात के पर्यवेक्षण में ऑटो/ई-रिक्शा की ड्राइवर सीट के बराबर में लगी अतिरिक्त सीटों को हटाने की कार्रवाई की गई....

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाये जाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिनांक 02.10.2024 से 16.10.2024 तक "सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान" का चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस मिलकर कठोर कदम उठाएंगे, जिसमें नियमित निरीक्षण, जुर्माने की कार्यवाही और प्रमुख स्थानों पर यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आमजन और ऑटो टैक्सी तथा बस ड्राइवरों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे सड़क सुरक्षा के नियमों को समझें और उनका पालन करें।
इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त, यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट आगरा की थाना/यातायात पुलिस टीम द्वारा "250 ऑटो" में लगी अतिरिक्त सीट को निकालने की कार्यवाही की गई एवं ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को ड्राइवर सीट के दोनों ओर अतिरिक्त सीट न लगाने व निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने के संबंध में जागरूक किया गया।यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षित यात्रा कर सकें। सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।पुलिस कमिश्नरेट आगरा सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सड़क पर एक दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करें।

video

Pages