आगरा में घरों के आगे सड़क पर पक्के रैम्प बनाने वालों पर कार्रवाई. नगर निगम के जेसीबी ने उखाड़े रैम्प - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

आगरा में घरों के आगे सड़क पर पक्के रैम्प बनाने वालों पर कार्रवाई. नगर निगम के जेसीबी ने उखाड़े रैम्प

आगरा में घरों के आगे सड़क पर पक्के रैम्प बनाने वालों पर कार्रवाई. नगर निगम के जेसीबी ने उखाड़े रैम्प


बोदला रोड स्थित प्रकाश नगर के नगला पेच में लोगों ने घरों के बाहर जमीन घेर कर पक्के निर्माण कर गेट लगा लिए थे। इससे वहां पर रोड और फुटपाथ निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा था। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने लोगों को समझाकर सड़क से स्थाई रुप से किये गये अतिक्रमण को हटवाने का प्रयास किया तो वे हंगामा करने लगे। कुछ लोगों के विरोध के चलते सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की थी। इस पर आज गुरुवार को मौके पर पहुंच कर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सड़क से अवैध निर्माणों को हटवा दिया।

नगर निगम प्रकाश नगर स्थित नगला पेच में सड़क निर्माण का काम करा रहा है। ठेका होने के बाद यहां पर ठेकेदार के द्वारा मार्ग निर्माण और फुटपाथ का कार्य कराया जा रहा हैै। यहीं के रहने वाले कुछ लोगों ने अपने घरों के बाहर गेट आदि लगाकर पक्के रैम्प बना लिए हैं। इन अवैध निर्माण की वजह से सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था। ठेकेदार द्वारा काफी समझाने के बाद भी लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से कर मार्ग पर किये गये अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एई सोमेश कुमार, पशु कल्याण अधिकारी डा0 अजय सिंह के अलावा प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे और सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटवा कर सड़क निर्माण कार्य शुरु कराया। हालांकि अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए।


ताज नगरी फेस टू में किसान ने रुकवा दिया था प्लांट का काम
ताज नगरी फेस टू में नगर निगम द्वारा कूड़ा संग्रहण के लिए बनाये जा रहे पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन लगाने का काम एक स्थानीय किसान ने जमीन को अपनी बताकर रुकवा दिया था। सड़क किनारे खाली पड़ी फुटपाथ की भूमि वह अपनी बता रहा था। प्रवर्तन दल की टीम के साथ वहां पहुंचे एई उमेश कुमार जब किसान से भूमि के कागज दिखाने को कहा तो वह इधर उधर झांकने लगा। इसके बाद निगम अधिकारियों ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्माण कार्य में वाधा डाली तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यहां भी निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।

video

Pages