कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती।

कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती।

अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढ़इच्छा शक्ति से नियंत्रण किया जा सकता हैः जिलाधिकारी

आज के दिन हम अपने अन्दर की एक बुराई को त्यागने का संकल्प लेः जिलाधिकारी

आगरा- जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट भवन में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा कि दोनों विभूतियों के विचार आज भी प्रासंगिक है। दोनों ने हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर     दृढ़इच्छा शक्ति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने गांधी जी के इस विचार पर जोर देकर कहा कि जो बदलाव आप दूसरे में देखना चाहते हैं वह पहले स्वयं में करें, व्यक्ति के विचारों और कर्मो में अंतर नहीं होना चाहिए, हमेशा अपने दायित्व को याद रखें तथा उसे निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहे, कर्तव्यों का निर्वहन कर उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि अपने सहकर्मियों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करें और सभी को साथ लेकर चले तभी इन महापुरूषों के बताये गये रास्ते पर चल सकते है। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आज इस विशिष्ट दिन पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ‘‘हम अपने अन्दर की एक बुराई को त्यागे और जीवन में सकारात्मकता को अपनायें। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अत्यन्त महत्व है, स्वच्छ रहना मूल भूत जरूरत है, जो हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है। स्वच्छता, सत्य, अहिंसा हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल सकते है। 
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबेर बेग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरूण श्रीवास्तव द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा, जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम के दौरान “रामधुन“ को गाया व सुना गया तथा कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
उक्त के उपरान्त प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंर्तगत जनपद आगरा की 14 ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2023 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया था, जिसके क्रम में गांधी जयंती के सुअवसर पर 27 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा प्रमाण पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रशान्त तिवारी जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 सुखेश गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
------------------

video

Pages