आगरा कॉलेज में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

आगरा कॉलेज में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन

आगरा कॉलेज में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव ने कहा कि आगरा कॉलेज, आगरा में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और जागरूकता के लिए 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मजबूत बनाना है ताकि वे समाज में सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहें।

विधि विशेषज्ञ डा निधि शर्मा ने "विशाखा गाइडलाइन" के ऊपर बोलते हुए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं उससे संबंधित विधिक नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, कानूनी सहायता, और सरकारी मंजूरी के बारे में जानकारी देना है। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना भी एक प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम संयोजक प्रो रचना सिंह ने महिलाओं के अधिकार और उनके सिद्धांतों पर विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि छात्रों को कार्यस्थल पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

प्रो अंशु चौहान ने महिलाओं के संरक्षण, कानूनी सहायता और उनकी आत्मरक्षा के बारे में चर्चा की।

 कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने अपने समाधान दिए, जिससे वे अपने अधिकार और सरकारी पद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो आशीष कुमार,‌ डा चंद्रवीर सिंह, नितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो अमित अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने आगरा कॉलेज से रजामंदी बाजार तक एक जन जागरण रैली का भी आयोजन किया।

video

Pages