आगरा में दुकानें बंद कर एमजी रोड पर उतरे मिठाई विक्रेता, दाऊजी मिष्ठान भंडार के सैंपल लेने पहुंची टीम से आक्रोश। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

आगरा में दुकानें बंद कर एमजी रोड पर उतरे मिठाई विक्रेता, दाऊजी मिष्ठान भंडार के सैंपल लेने पहुंची टीम से आक्रोश।

आगरा में दुकानें बंद कर एमजी रोड पर उतरे मिठाई विक्रेता, दाऊजी मिष्ठान भंडार के सैंपल लेने पहुंची टीम से आक्रोश। आगरा स्वीट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को मिठाई की दुकानें बंद रखीं, सुबह सुभाष पार्क पर मिठाई विक्रेता जुटने शुरू हो गए। मानव श्रंखला बनाकर सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक मिठाई विक्रेता पहुंचे। आरोप है कि मिठाई में कमी निकालकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। एफएसडीए की टीम सैंपल लेने के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। ये है पूरा मामला आगरा में दीपावली पर शांति मांगलिक ग्रुप को सप्लाई की गई डोडा बर्फी में फफूंद निकलने पर श्रीमोर मुकुट मिष्ठान भंडार के सैंपल लिए गए थे। सैंपल फेल होने के बाद श्रीमोरमुकुट मिष्ठान भंडार को बंद करा दिया गया। मंगलवार को एफएसडीए की टीम श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार, सेंट जोंस चौराहे पर पहुंची थी, आरोप है कि श्रीमोरमुकुट की तरह दुकान बंद कराने की धमकी दी थी।

video

Pages