ताजमहल का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर चढ़ते समय चक्कर आने से गिरी, हॉस्पिटल ले जाते समय मौत। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 नवंबर 2024

ताजमहल का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर चढ़ते समय चक्कर आने से गिरी, हॉस्पिटल ले जाते समय मौत।

ताजमहल का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर चढ़ते समय चक्कर आने से गिरी, हॉस्पिटल ले जाते समय मौत। म्यान्मार के पर्यटकों का दल ताजमहल घूमने के लिए आया था। शनिवार को पर्यटक ताजमहल घूमने पहुंचे। पर्यटकों के दल में शामिल 65 साल की आए माइंट ताजमहल के मुख्य गुंबद के लिए जा रहीं थी। सीढ़ियों पर चक्कर आने से गिरी मुख्य गुंबद पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ते समय आए माइंट को चक्कर आ गए, इससे वे सीढ़ियों पर चढ़ गई। उनके साथ आए पर्यटकों ने संभाला, ताजमहल के सुरक्षा कर्मियों की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया। हॉस्पिटल ले जाते समय मौत पर्यटक आई मिंट को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे , जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

video

Pages