आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में स्टडी विजिट पर आईं ऑस्ट्रेलियाई नर्सें, सुविधाएं देख गदगद. प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों के साथ भारत में लड़कियों की स्थिति पर भी की चर्चा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 16 नवंबर 2024

आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में स्टडी विजिट पर आईं ऑस्ट्रेलियाई नर्सें, सुविधाएं देख गदगद. प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों के साथ भारत में लड़कियों की स्थिति पर भी की चर्चा

आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में स्टडी विजिट पर आईं ऑस्ट्रेलियाई नर्सें, सुविधाएं देख गदगद. प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों के साथ भारत में लड़कियों की स्थिति पर भी की चर्चा उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की स्टडी विजिट पर शुक्रवार को आईं ऑस्ट्रेलियाई नर्सें विश्वस्तरीय इलाज और सुविधाएं देख गदगद हो गईं। प्रतिनिधिमंडल ने रेनबो आईवीएफ, न्यूरो आईसीयू, हार्ट सेंटर को देखा और तारीफ की। उन्होंने डॉक्टरों के साथ भारत में लड़कियों की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल की लीडर गेल एलिमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अस्पताल की विजिट की। यहां अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं देखने को मिलीं। छोटे शहरों में भी ऐसा हो रहा है, इस पर उन्होंने हैरानी जताई। कहा कि यहां कई अच्छी चीज हैं जैसे विदेश की तुलना में आधे से भी कम दामों पर इलाज, दर्द रहित डिलीवरी, दूरबीन विधि से बच्चेदानी का इलाज और रियायती दर पर डायलिसिस आदि। ऐसा अभी तक सिर्फ विकसित देशों में ही देखने को मिलता था , लेकिन छोटे शहरों में होना तारीफे काबिल है। यहां ऐसी आधुनिक मशीनें हैं जो ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में नहीं हैं। गेल एलिमर ने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना की भी प्रशंसा की। इस योजना के तहत आयुष्मान लाभार्थी एवं इस वर्ष से 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। इससे पहले, 24 सदस्यीय डेलिगेशन का उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा और रेनबो आईवीएफ की एमडी डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मल्होत्रा दंपती ने डेलिगेशन को हॉस्पिटल के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद आठ आठ के ग्रुप में सभी नर्सों को तरुण मैनी, पिनाका राजू और श्रद्धा खत्री ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कराया। नर्सों को बताया कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा न्यूरो के जटिल से जटिल केस यहां प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर आरसी मिश्रा द्वारा किए गए। जोड़ प्रत्यारोपण के केस भी यहां पूरे आगरा मंडल में सबसे ज्यादा डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे की ओर से किए गए। नर्सों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अद्भुत मातृत्व के बारे में डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा और डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा के साथ चर्चा की। डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि गर्भ संस्कार, गर्भ संवाद का मॉडर्न मेडिसिन में बहुत महत्व है। गर्भ के पांचवें माह में बच्चा सुनने लगता है। घर में जिस तरह का वातावरण होता है, बच्चे पर वैसा ही असर पड़ता है। इसलिए घर में हमेशा अच्छा वातावरण बनाकर रखना चाहिए। महाभारत में गर्भ संवाद का जिक्र है। जब अर्जुन चक्रव्यूह तोड़ने के बारे में द्रोपदी को बता रहे थे तो गर्भ के सातवें सप्ताह में अभिमन्यु ने उसे सुन लिया था। डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने नर्सों को बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर रेनबो आईवीएफ की ओर से हर साल जनवरी में जागरूकता रैली निकाली जाती है। अब इस स्लोगन को अपडेट करने का समय आ गया है, क्योंकि बेटियां तो पढ़ गईं। अब बेटों को समझाने की बारी है। इसलिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटा समझाओ के नारे की जरूरत है। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के रीजनल बिजनेस हेड दिव्य प्रशांत बजाज और महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने सभी का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में अमांडा हिक्स, एंड्रिया मैनासन, बारबरा मॉर्गन, कैथरीन एलन, चेरिल फर्गुसन, डोरोथी हीथ, एलिजा मैसोन, जेमा जेरेमी, केरी मैकफर्लांड, लाैरीना ऑद्रे मोडे, लीन क्रेस्वेल, नैंसी नून, नुआला केंट, पेनी याॅर्क, पोनमनि, लुई, स्कॉट फोर्ड, सिमोन प्लात्ज्के, सोनिया सलीम, सूसैन एंड्रयू, तमारा स्टोकडेल और येते सलामोन शामिल हैं

video

Pages