आगरा पुलिस लाइन में ट्रांसजेंडर सेल की तरफ से ट्रांसजेंडरो के साथ हुई गोष्ठी,बताए अधिकार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 नवंबर 2024

आगरा पुलिस लाइन में ट्रांसजेंडर सेल की तरफ से ट्रांसजेंडरो के साथ हुई गोष्ठी,बताए अधिकार

आगरा पुलिस लाइन में ट्रांसजेंडर सेल की तरफ से ट्रांसजेंडरो के साथ हुई गोष्ठी,बताए अधिकार

अपर पुलिस उपायुक्त, प्रोटोकॉल, विशेषज्ञों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा पुलिस लाइंस आगरा में ट्रांसजेण्डर समुदाय के साथ कल्याणकारी योजनाओं और अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर प्रदान की गयी आवश्यक जानकारी....

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त, प्रोटोकॉल व डॉ. जितेंद्र यादव, काउंसलर, मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पंचकुइया, डॉ. मन्नालाल भारतीय, कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन रेस्ट्रोक्रॉस सोसाइटी, आकाश कुमार गौतम, आकाश ब्लड डोनेशन समिति,  उदयभान, अध्यक्ष, उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट एवं प्रभारी ट्रांसजेण्डर सेल, राधिका सोनी सदस्य ट्रांसजेण्डर वेल्फेयर बोर्ड द्वारा ट्रांसजेण्डर समुदाय के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेण्डर समुदाय के 50 से अधिक सदस्य, उनके गुरु एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

गोष्ठी का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। गोष्ठी में ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 और ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) रूल्स, 2020 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी में किन्नर समुदाय के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया और उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

गोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता और कल्याणकारी योजनाओं पर किन्नर समुदाय को प्रेरित किया और उन्हें जागरूक किया गया। यह गोष्ठी किन्नर समुदाय और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम रही। यह प्रयास कमिश्नरेट आगरा पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए कार्यरत है।
इस दौरान मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर सेल प्रभारी संजीव पांडे , मनोवैज्ञानिक अधिकारी ,उदय इंदौरइया, उन्नति मानस सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष, आकाश गौतम ब्लड  डोनेशन अध्यक्ष ,डॉक्टर साहब, उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सुश्री राधिका सोनी, गुरु प्रति मा, गुरु किरण, गुरु ओसा मा, गुरु गुड्डी मां, गुरु काजल राठौर, स्वीटी, कृष्ण ,जिया , सोनिया, गुरुराखी मां,सोनिया गुरु घाट वाली प्रिया, शिष्य,जानवी आईना ,अंजली, एवं अन्य गुरु शिष्य, उपस्थित रहे

video

Pages