छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है मूंगफली का दाना. एसएन का यह वीडियो देखें, सांस की नली में मूंगफली फंसने पर कैसे बचाई बच्चे की जान… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 16 नवंबर 2024

छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है मूंगफली का दाना. एसएन का यह वीडियो देखें, सांस की नली में मूंगफली फंसने पर कैसे बचाई बच्चे की जान…

छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है मूंगफली का दाना. एसएन का यह वीडियो देखें, सांस की नली में मूंगफली फंसने पर कैसे बचाई बच्चे की जान… सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में मूंगफली काफी खाई जाती है. लेकिन मूंगफली का दाना छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है. ऐसे में छोटे बच्चों को मूंगफली खिलाने से बचें और अगर खिलाना है तो उन्हें पीसकर खिलाएं. आगरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक साल की बच्ची के गले में मूंगफली का दाना फंस गया. दाना फंसने की वजह से बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी. परिजन उसे एसएन अस्पताल लेकर गए जहां दूरबीन विधि की मदद से बच्ची का उपचार किया गया और मूंगफली का दाना बाहर निकाला गया. इगलास के रहने वाली एक साल की मासूम प्राची को परिजनों ने मूंगफली का दाना दे दिया था, उसने दाना मुंह में डाल दिया. दांत न होने के कारण बच्ची दाने को चबा नहीं पाई और सांस नलिका में दाना फंस गया, सांस लेने में परेशानी होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया. ईएनटी विशेषज्ञ डा अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रांकोस्कोपी कर बच्ची की सांस नलिका से मूंगफली का दाना निकाल दिया गया, इसके बाद बच्ची अच्छी तरह से सांस लेने लगी. यह सर्जरी बेहोश कर की गई इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि आक्सीजन का स्तर कम ना हो.

video

Pages