यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक। स्पीड बढ़ाई तो लगेगा जुर्माना। जानें कोहरे को लेकर क्या है समय सीमा। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक। स्पीड बढ़ाई तो लगेगा जुर्माना। जानें कोहरे को लेकर क्या है समय सीमा।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक। स्पीड बढ़ाई तो लगेगा जुर्माना। जानें कोहरे को लेकर क्या है समय सीमा। कोहरे ने दस्तक दे दी है। आगरा में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। इसकी वजह से वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। यह हाल हाईवे और एक्सप्रेस-वे का होना शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से लगाम यमुना एक्सप्रेसवे पर भी कोहरे और धुंध के कारण हादसों में इजाफा होने लगता है। इसे रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है। हल्के वाहनों की रफ्तार 80 किमी रहेगी हल्के वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। भारी वाहनों की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी है। स्पीड बढ़ाई तो लगेगा जुर्माना निर्धारित गति से अधिक होने पर वाहनों के चालान किए जाएंगे। कोहरे में सर्वाधिक हादसे होते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने पहले से ही प्लान तैयार कर लिया है।

video

Pages