मण्डलायुक्त कार्यालय में मनाया गया "संविधान दिवस", राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की दिलाई शपथ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 नवंबर 2024

मण्डलायुक्त कार्यालय में मनाया गया "संविधान दिवस", राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की दिलाई शपथ

मण्डलायुक्त कार्यालय में मनाया गया "संविधान दिवस", राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की दिलाई शपथ आगरा। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी द्वारा डाॅ भीमराव आंबेडकर और भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद मण्डलायुक्त सभागार में मौजूद सभी लोगों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों का स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलायी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेने के बाद संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले डाॅ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती कंचन शरन और श्रीमती मंजू लता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री गोविंद वर्मा द्वारा किया गया। क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। हालांकि संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई। 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत किये गए संविधान को लागू करने में कुछ समय लगा जिसके चलते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

video

Pages