तेजतर्रार थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह की बड़ी कार्यवाही, ऑटो चालक को जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह की कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर,अपराधी कर गए पलायन
जल्द एक बड़ी खबर से तेजतर्रार थाना प्रभारी की बेहतरीन कार्यशैली की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले के थाना ट्रांस यमुना के तेजतर्रार थाना प्रभारी भानु प्रताप ने बड़ी कार्यवाही की है। ऑटो चालक को जान से मारकर की नीयत से फायर करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि थाना ट्रांस यमुना पुलिस को शनिवार को एक पीड़ित ने लिखित तहरीर देते हुए प्रार्थना पत्र में बताया था कि पीड़िता का पुत्र ऑटो चलाता है। और विद्या निकेतन में किराए पर रहता है। और घर के सामने एक युवक निवास करता है। जिसका नाम अर्जुन गौतम है। शुक्रवार को अर्जुन नाम के युवक ने पीड़िता के पुत्र को रोककर गाली गलौज करते हुए बोला कि तू यहां से भाग जा नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। ऐसा करते हुए दबंग युवक ने सरेआम अवैध तमंचे से फायर कर दिया। पीड़िता का पुत्र जैसे-तैसे मौके से अपनी जान बचाकर भाग आया। फिर उसके अगले दिन भी दबंग युवक पीड़िता के घर में जबरन घुस कर घर में पीड़िता की बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने लगा। और परिवार को आगे देख लेने की धमकी देकर भाग गया। उक्त तहरीर पर थाना पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम को जांच के आदेश दे दिए। और पुलिस अपनी जांच में जुट गई। थाना पुलिस ने शनिवार को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकद्दमा संख्या 468/2024 दर्ज कर लिया। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
उपरोक्त मुकद्दमा में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया है। मंगलवार को गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस ने संज्ञान लिया। और अभियुक्त अरविंद गौतम उर्फ अर्जुन गौतम को ईंट की मंडी के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। बरामदी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए सारी सच्चाई उगल दी है।