दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन 17 दिसम्बर को - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन 17 दिसम्बर को

दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन 17 दिसम्बर को

आगरा समाचार राइट:-सहायक निदेशक (सेवायोजन)  चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि शासन/विभाग के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा एवं अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17-12-2024 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एम०जी०रोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा रिक्त पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। 18 से 35 आयु वर्ग के न्यूनतम 10 वीं पास दिव्यांग अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम. यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर दिनांक 17-12-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित उक्त दिनांक को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय साई की तकिया में उपस्थित हो सकते हैं। इस हेतु किसी प्रकार का कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा।

---------------

video

Pages