जनपद में सुशासन सप्ताह के उपलक्ष में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का हुआ शुभारम्भ, 29 न्याय पंचायतों में सफल सुशासन कार्यशालाओं में कुल 137 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एवं 39 सेवाओं का वितरण किया गया। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

जनपद में सुशासन सप्ताह के उपलक्ष में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का हुआ शुभारम्भ, 29 न्याय पंचायतों में सफल सुशासन कार्यशालाओं में कुल 137 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एवं 39 सेवाओं का वितरण किया गया।

जनपद में  सुशासन सप्ताह के उपलक्ष में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का हुआ शुभारम्भ, 29 न्याय पंचायतों में सफल सुशासन कार्यशालाओं में कुल 137 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एवं  39 सेवाओं का वितरण किया गया।

न्याय पंचायत में चौपाल का आयोजन कर आमजन से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें- मुख्य विकास अधिकारी

जनपद आगरा समाचार राइट:-शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अन्तर्गत ग्रामीणांचलों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का निस्तारण त्वरित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा न्याय पंचायतवार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सम्बन्धित न्याय पंचायत में चौपाल का आयोजन कर आमजन से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा चौपाल के सम्पन्न होने के उपरान्त निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराते हुए चौपाल आयोजन की फोटोग्राफ्स निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड कराने के निर्देश दिए गये।
उक्त के क्रम में न्याय पंचायत/ग्राम पंचायतों यथा कलवारी, नौनी, दिगरौता, साधन, मितावली, चावली, तिबाह, सरेन्डा, जैतपुर कला, चित्राहार पारना, कुण्डौल, आदि पंचायतों में मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा विकास खण्ड एत्मादपुर की मितावली ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने सभी सम्बन्धितों को जन समुदाय से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये ।
जनपद में  सुशासन सप्ताह के उपलक्ष में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के क्रम मे जनपद की 29 न्याय पंचायतों में सफल सुशासन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 137 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एवं  39 सेवाओं का वितरण किया गया।
 निरीक्षण के समय जनपद स्तरीय अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशान्त तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री राकेश रंजन, परियोजना निदेशक,  डी०आर०डी०ए० रेणु कुमारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी विनोद कुमार सहित तहसील स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं।  
------------------

video

Pages