मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर BJP नेताओं ने की CEC से मुलाकात, बंगाल में 17 लाख फर्जी वोटर होने का आरोप
दिल्ली भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को मतदाता सूची में गड़बड़ी के संबंध में लगभग 5000 पन्नों का प्रमाण सौंपा।इस मामले में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी मतदाता हैं।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, "पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी मतदाता हैं, जिसमें से 34,000 मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर नकली हैं। 16 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम, पता और परिवार के सदस्यों के नाम सभी वोटर कार्ड में एक जैसे हैं लेकिन ईपीआईसी नंबर अलग-अलग हैं। हमने इसके बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दे दी है। इसके साथ ही हमने उनसे अनुरोध किया कि फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटा दिया जाए।"