पौधशाला एवं नर्सरी सम्बन्धी कार्यों की जानकारी हेतु संगोष्ठी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

पौधशाला एवं नर्सरी सम्बन्धी कार्यों की जानकारी हेतु संगोष्ठी

पौधशाला एवं नर्सरी सम्बन्धी कार्यों की जानकारी हेतु संगोष्ठी

आगरा:- वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर आगरा पर पौधशाला एवं वृक्षारोपण सम्बन्धी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हेतु संगोष्ठी आयोजित की गई। उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक / प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन आगरा  बी० प्रभाकर उपस्थित हुए। उनके द्वारा पौधशाला एवं वृक्षारोपण सम्बन्धी महत्वपूर्ण / तकनीकी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया तथा पौधशाला माली का ही पौधशाला में सबसे महत्वपूर्ण योगदान बताया गया।

 अरविन्द कुमार मिश्रा, उप प्रभागीय वनाधिकारी आगरा द्वारा भी पौधशाला एवं वृक्षारोपण सम्बन्धी महत्वपूर्ण / तकनीकी बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पौधशाला एवं वृक्षारोपण कार्य समयबद्ध कार्य है इसलिये हमे निर्धारित समयान्तर्गत / टाईम लाईन के अनुसार कार्यों को पूर्ण किया जाना होता है।

 आदर्श, सहायक उद्यान अधिकारी द्वारा नर्सरी में पौधे तैयार करने हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, खेरागढ़, किरावली, बांईपुर, एत्मादपुर, शहर, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह एवं जैतपुर द्वारा सिल्वीकल्चर ऑपरेशन, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, मानव वन्य जीव संघर्ष आदि के सम्बन्ध में अपनी जानकारियाँ वन विभाग के फन्टलाइन स्टाफ, अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारी / कर्मचारी एवं वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वनरक्षक प्रशिक्षुओं के साथ साझा की गई।
___________

video

Pages