मानव अधिकार संगठन यूपी ने किया बैठक का आयोजन ,ये रहे मुख्य विषय
जनपद आगरा समाचार राइट:-मानवाधिकार संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा मानवाधिकारों की जागरूकता जरूरी बिषय पर गोष्ठी का आयोजन अतिथि वन वाटर वर्क्स आगरा पर आयोजित किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता चौहान (अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश), श्रीमती निर्मला दीक्षित (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) की मौजूदगी में मानव अधिकारों के बारे में बताया गया जहां पर मानव अधिकारों की जागरुकता जरूरी है इस विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई, सभी महिला अतिथियों का स्वागत श्रीमती रीना जालान जिला अध्यक्ष आगरा ने किया मानव अधिकार संगठन उत्तर प्रदेश अपने आप में एक बहुत बड़ी शक्ति है जो पीड़ितों के हित के लिए हमेशा तत्पर खड़ी रहती है और हर पीड़ित का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है मानव अधिकार संगठन हर समय मानव के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहेगा वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ हमें अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य पदाधिकारी राकेश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), मुकेश गुप्ता (प्रदेश महामंत्री), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री), अनिल गुप्ता (प्रदेश मीडिया प्रभारी), अनुभव सिंघल (आगरा मंडल अध्यक्ष), प्रमोद कुमार अग्रवाल (संरक्षक), एवं राकेश गुप्ता (जिला अध्यक्ष), राजकुमार दुबे (जिला महासचिव), राकेश कुमार गुप्ता (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), अजय कुमार शर्मा (महानगर अध्यक्ष), राजीव पोरवाल (जिला महामंत्री), अश्वनी कुमार गुप्ता ( महानगर अध्यक्ष ), अजीत कुमार (महानगर महासचिव), नीरज चौहान (जिला सचिव), संजय कुशवाहा (महानगर सचिव), गौरव ठाकुर (आगरा महानगर मिडिया प्रभारी), गजेंद्र सिंह महानगर सदस्य), नीरज कुमार (महानगर कार्यकारणी सदस्य, पंडित कृष्णकांत गौतम (जिला संगठन मंत्री), राहुल गौतम (कार्यकारिणी ओम प्रकाश गोयल मनीष कुमार मित्तल व कई जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।