आगरा के पीपी नगर कॉलोनी में पहुंची मेयर. क्षेत्रवासियों ने बताईं अपनी समस्याएं. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 दिसंबर 2024

आगरा के पीपी नगर कॉलोनी में पहुंची मेयर. क्षेत्रवासियों ने बताईं अपनी समस्याएं.

आगरा के पीपी नगर कॉलोनी में पहुंची मेयर. क्षेत्रवासियों ने बताईं अपनी समस्याएं.

जनपद आगरा समाचार राइट:-सिकंदरा क्षेत्र के पीपी नगर में शनिवार को निरीक्षण किया। महापौर को क्षेत्रवासियों ने अपनी पीड़ा से रूबरू कराते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध तरीके से नाला बना हुआ है। जो क्षेत्र के लोगों के लिए पीड़ादायी बन गया है। यहां पर बारिश होने पर पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो जाती है। महापौर ने इस नाले निरीक्षण करके मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या के लिए डीपीआर तैयार करें और समस्या का समाधान कराएं।

इस अवसर पर महापौर ने क्षेत्रवासियों को जानकारी दी कि क्षेत्र में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इससे पीपी नगर क्षेत्र की दशा बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 वें वित्त आयोग के एनएच-19 से केके नगर होते हुए आगरा डेरी व पीपी नगर होते हुए सैनी धर्मशाला तक नाली मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाएंगे व फुटपाथ और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान पीपी नगर के नाले का समाधान भी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को यह भी बताया कि एनएच-19 से बाईंपुर रोड पर भी लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीपी नगर वासियों को दोनों ओर से बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। यह बात सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

video

Pages