ताज पूर्वी गेट से आरबीएस तक जल्द चल सकती है मेट्रो. 15 फरवरी से ट्रैक बिछना हो जाएगा शुरू… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

ताज पूर्वी गेट से आरबीएस तक जल्द चल सकती है मेट्रो. 15 फरवरी से ट्रैक बिछना हो जाएगा शुरू…

ताज पूर्वी गेट से आरबीएस तक जल्द चल सकती है मेट्रो. 15 फरवरी से ट्रैक बिछना हो जाएगा शुरू…


आगरा में इस समय मेट्रो काम बहुत तेजी से चल रहा है. आगरा के शेष चार अंडरग्राउंड स्टेशन में से तीन स्टेशन लगभग तैयार हैं और फरवरी मध्य तक ट्रैक बिछना भी शुरू हो जाएगा. यूपीएमआरसी की ओर से मई तक आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक कार्य पूरा होने और जुलाई अगस्त तक आरबीएस तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा गया है.

आगरा में इस समय ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है. इसके आगे के चार स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस भी अंडरग्राउंड हैं. इनमें से तीन स्टेशन तैयार हो गए हैं और 15 फरवरी तक ट्रैक बिछना शुरू हो जाएगा और सीधे ताज पूर्वी गेट से आरबीएस तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा

video

Pages