आगरा में होटल ग्रांड कासा सील. 2.57 लाख से अधिक का हाउस टैक्स चल नहीं भरने पर की गई कार्रवाई
आगरा मं नगर निगम की ओर से लगातार बकायेदारों के खिलाफ कुर्की व संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत ताजगंज क्षेत्र में संचालित होटल ग्रांड कासा को सील कर दिया गया है. यह होटल ताजगंज के ही हैंडीक्राफ्ट नगर में रहने वाले सुरेंद्र कुमार क े द्वारा संचालित था लेकिन इस पर हाउस टैक्स के रूप में 2.57 लाख से अधिक का बकाया था. कई बार नोटिस के बाद भी गृहकर जमा न करने पर आज यह कार्रवाई की गई है
इसके अलावा महादेव नगर में रहने वाले देवेंद्र गोस्वामी पर हाउस टैक्स के रूप में 1.68 लाख रुपये बताया चले आ रहे थे. वहीं रामवती के भवन पर भी 2.79 लाख से अधिक का गृहकर बकाया था. दोनों घरों को कुर्की का वारंट जारी किया गया है.
3.88 लाख से अधिक का हाउस टैक्स मौके पर जमा
नगर निगम की ओर से मलको गली में रहने वाले राजेश गुप्ता पर 1.54 लाख से अधिक का टैक्स बकाया वसूलने पर इन्होंने 1, 17, 662 रुपये का चैक देकर अपने को कार्रवाई से बचा लिया. इसी तरह एमजी रोड के होटल द ग्रेट इंपीरियनल पर 12.15 लाख रुपये से अधिक का संपत्तिकर बकाया है. जब निगम की टीम यहां पहुंची तो टैकस पर आपत्ति व्यक्ति करते हुए 2,71,205 रुपये का चेक देकर कार्रवाई से खुद को बचा लिया