पुलिस ने पकड़ी 31 लाख की शराब, फिल्म पुष्पा की तरह ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे दो तस्कर
फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फिल्म पुष्पा की तरह ट्रक में छुपाकर ले जाए जा रही अवैध् शराब को पुलिस ने बरामद किया है. पकड़ी गई शराब की कीमत 31 लाख बताई गई है. ट्रक के अंदर से 255 पेटी शराब बरामद की गई है. इनमें 1008 बोतल, 2304 अद्धे और 3600 पव्वे हैं. पुलिस ने दो तस्कर को भी अरेस्ट किया है.