आगरा में बिजली कंपनी की मनमानी से परेशान गरीब परिवार : 5 लाख रुपये का फर्जी बिल भेजकर काटा कनेक्शन
आगरा जिले में बिजली आपूर्ति के जिम्मेदार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (DVVNL) और टोरंट कंपनी की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। तमाम शिकायतों और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशों के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कनेक्शन काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक गरीब परिवार की बिजली का कनेक्शन फर्जी बिल के कारण काट दिया गया, जिससे वे पिछले डेढ़ महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
आगरा में बिजली कंपनी की दबंगई
पीड़ित हेमंत, जो थाना शाहगंज क्षेत्र के अजीत नगर गेट के पास खिरिया मोड़ में रहते हैं, ने बताया कि उनकी पुश्तैनी चाय की दुकान ही उनके परिवार का एकमात्र सहारा है। करीब डेढ़ महीने पहले टोरंट कंपनी ने उनके पिता शंकर लाल के नाम पर 5 लाख रुपये का फर्जी बिजली बिल भेज दिया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने बिना सुनवाई के उनका कनेक्शन काट दिया। हेमंत ने बताया कि वह नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करते आ रहे हैं, फिर भी उन्हें भारी-भरकम बकाया थोप दिया गया।
फर्जी बिल का आरोप
बिजली कनेक्शन कटने के कारण हेमंत का परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर है। पानी और अन्य जरूरतों के लिए वे पड़ोसियों की मदद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोरंट कंपनी से शिकायत करने पर डीवीवीएनएल भेज दिया गया, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार आखिरकार कहां जाए, जब 15 साल से नियमित बिल भुगतान के बावजूद इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार अंधेरे में