ताज से बिछड़ी झारखंड की 65 वर्षीय महिला पर्यटक के परिजनों को खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

ताज से बिछड़ी झारखंड की 65 वर्षीय महिला पर्यटक के परिजनों को खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया

ताज से बिछड़ी झारखंड की 65 वर्षीय महिला पर्यटक के परिजनों को खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया


आगरा:- झारखंड राज्य के टाटानगर से ताजमहल देखने आए एक पर्यटक परिवार की 65 वर्षीय महिला बसंती देवी अपने ग्रुप से बिछड़ गई। ताजमहल देखने के बाद वह अकेले ताजमहल से बाहर निकल गई और अपने बिछड़ने की सूचना अमर विलास बैरियर प्रभारी उप निरीक्षक अरिमर्दन सिंह को दी गई। उनके द्वारा उक्त महिला के बिछड़ने की सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को महिला पर्यटक के परिजनों को खोजने की जिम्मेदारी दी गई। आरटी सेट मैसेज, रेडियो अनाउंसमेंट, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी महिला के परिजनों की खोज की गई 30 मिनट के अंदर महिला के परिजनों को ताजमहल के पूर्वी गेट से खोज कर महिला को मिलाया गया उनके परिजनों द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
 पुलिस टीम में 
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी 
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
 उप निरीक्षक अरिदमन सिंह  आरक्षी इंद्रजीत सिंह महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं ।

video

Pages