आगरा में चलती बस में से 6 लाख के जेवरात चोरी. बिजलीघर से बस में बैठे थे. सूटकेस में रखे थे जेवरात. घर पहुंचने पर देखा तो सब गायब…मुकदमा दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 जनवरी 2025

आगरा में चलती बस में से 6 लाख के जेवरात चोरी. बिजलीघर से बस में बैठे थे. सूटकेस में रखे थे जेवरात. घर पहुंचने पर देखा तो सब गायब…मुकदमा दर्ज

आगरा में चलती बस में से 6 लाख के जेवरात चोरी. बिजलीघर से बस में बैठे थे. सूटकेस में रखे थे जेवरात. घर पहुंचने पर देखा तो सब गायब…मुकदमा दर्ज


आगरा में चलती बस के अंदर से दंपत्ति के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई है. चोरी हुए जेवर की कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है. दंपत्ति ने इस संबंध में थाना बसई अरेला में लिखित तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली से आगरा आए थे शादी में शामिल होने
थाना बसई अरेला के गांव काकड़ खेड़ा में सूरज ओझा रहते हैं. सूरज ओझा अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली से आगरा बसई अरेला के गांव बांके की ठार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे. बिजलीघर से पति पत्नी हमीपुरा के लिए बस में बैठे थे. आरोप है कि टिकट लेने के बाद परिचालक के कहने पर इन्होंने अपना बैग पिछली सीट पर रख दिया जहां पहले से ही कई लोग बैठे थे. सूरज और उनकी पत्नी बस की बीच वाली सीट पर बैठै थे


बस के डौकी पहुंचने पर 8—10 सवारियां उतरीं. आगे जाकर सूरज और उनकी पत्नी स्याहीपुर उतर गए. उन्होंने बैग को अपने साथ ले लिया था लेकिन घर पहुंचने पर जब बैग खोलकर देखा तो कपड़ों की पैकिंग फटी हुई थी. कपड़ों के साथ में रखे उनके जेवरात गायब थे. सूरज ओझा ने बताया कि बैग में से एक गले का हार, एक मांग टीका, दो झुकियां तथा एक कमरबंद गायब है जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक की है.

video

Pages