आगरा में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम ने कहा कलेक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात जरूर सुनें,
आमजन के लिए कलेक्ट्रेट एक महत्वपूर्ण अंग है, यहां व्यक्ति आशा और उम्मीद से आता है, लोगों की जिंदगी सुगम बनाएं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों का आह्वान किया कि प्रत्येक कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्ति की बात जरूर सुनें, आमजन के लिए कलेक्ट्रेट एक महत्वपूर्ण अंग है, यहां आशा और उम्मीद से व्यक्ति आता है,हो सकता है उसका कार्य आपकी क्षमता अधिकार क्षेत्र से बाहर हो,आप उसकी बात सुन लीजिए उसे आगे का रास्ता बताएं, गाइड कर दीजिए , इससे उसकी जिंदगी सुगम बन जाएगी,यही गुड गवर्नेंस है, आमजन के लिए छोटी छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं आप जनपदीय सेवा में हैं आप सौभाग्यशाली हैं,आपको सेवा व मदद का मौका मिला है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद द्वारा विकास के सभी पैरामीटर्स राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, आईजीआरएस, फॉर्मर्स आईडी आयुष्मान कार्ड आदि में उन्नति की है प्रत्येक माह रैंकिंग में सुधार हुआ है आप सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए यही गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) जुबेर बेग, नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान,एसीएम अभय सिंह, रतन वर्मा, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।