वार्ड 82 में पार्षद नहीं बेटा आया है, साथ में विकास लाया है। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 जनवरी 2025

वार्ड 82 में पार्षद नहीं बेटा आया है, साथ में विकास लाया है।

वार्ड 82 में पार्षद नहीं बेटा आया है, साथ में विकास लाया है।

आगरा :- बुजुर्गों ने कहा था एक जुट रहो, कोई तुम्हे तोड़ नहीं सकता।
ये बात सच करके दिखाई आगरा शहर के टेडी बगिया इस्लाम नगर व वार्ड 82 की समस्त जनता ने, सभी ने एक मत होकर बीते चुनाव में एक प्रतिनिधि चुना और पार्षद की सीट अपने नाम कर ली, जिसके एवज में उनको एक नेता के रूप में उनका बेताज उनका भाई, उनका ,उनका साथी मिल गया। जिस वार्ड 82 को पिछले कई वर्षों से पार्षद के द्वारा विकास कार्य तो बहुत ज्यादा बड़ी बात हो गयी, पार्षद की शक्ल तक देखने को नहीं मिली, और आधी से ज्यादा जनता को तो वार्ड 82 के पार्षदों के नाम तक नहीं पता था।
लेकिन जब से वार्ड 82 में सज्जन अली ने पार्षद पद का भार संभाला है, क्षेत्र का हर छोटे से छोटा बच्चा नाम व चेहरे से अवगत है और भली भांति सज्जन अली भी पूरी जनता को बखूबी पहचानते हैं।
जबसे सज्जन अली ने पार्षद भार संभाला है वार्ड 82 के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।जिसकी कड़ी में आज इस्लाम नगर की इशुब डिश वाली गली के खरंजे का शुभारंभ हो चुका है। गली के लोगों  ने पूरी खुशी से सज्जन अली का माला पहनाकर सम्मान किया और धन्यवाद भी किया। उसी मौके पर मौजूद सज्जन अली ने कहा कि जो पार्षद के हाथ और हक के काम हैं उन्हें पूरी निष्ठा से जनता को दिया जाएगा।
मौके पर मौजूद रहे सज्जन अली पार्षद, बाबू खान नेता जी, फकरुद्दीन उर्फ साडू , मौहम्मद गौरी, निसार उस्मानी, रफीक, आजाद, निजाम व क्षेत्र की जनता।

video

Pages