आगरा के संदीप ढल मुंबई में चमके. टाटा मुंबई मैराथन में बनाया इतिहास, आगरा ताज हाफ मैराथन के लिए दिया न्योता… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

आगरा के संदीप ढल मुंबई में चमके. टाटा मुंबई मैराथन में बनाया इतिहास, आगरा ताज हाफ मैराथन के लिए दिया न्योता…

आगरा के संदीप ढल मुंबई में चमके. टाटा मुंबई मैराथन में बनाया इतिहास, आगरा ताज हाफ मैराथन के लिए दिया न्योता…


19 जनवरी को आयोजित टाटा मुंबई मैराथन में आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप ढल ने 62 वर्ष की उम्र में एक उत्साहवर्धक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रो केम स्लैम को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें 10K, 21.1 K, 25K और 42.2 किमी की दौड़ शामिल है। संदीप ढल के अलावा, संकल्प वशिष्ठ ने भी प्रो केम स्लैम पूरा किया। वहीं, फाउंडेशन के सेक्रेटरी अजय दीप सिंह ने सबसे कम समय में मैराथन पूरी कर सभी को उत्साहित किया।


महेश सारस्वत, कमल कांत, गौरव यादव, डॉ. राकेश वर्मा और पूजा गुप्ता ने भी फुल मैराथन दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के इन धावकों ने न केवल अपनी व्यक्तिगत क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि आगरा का नाम भी रोशन किया। उन्होंने आगरा में 9 फरवरी को होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के इस शानदार प्रदर्शन ने शहर में खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ा दिया है

video

Pages